रायपुर,21 जून (आरएनएस)। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पंडरी थाना क्षेत्र से एक अंतर्राज्यीय आरोपी को 4.070 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से गांजा के अलावा एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार, थाना पंडरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति कांपा
मालधक्का के पास गांजा लेकर ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मि लते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम वासुदेव जगताप (26 वर्ष) निवासी सागरवानी स्कूल फलिया, थाना सिलवासा, जिला दादरा एवं नगर हवेली (गुजरात) बताया। तलाशी लेने पर उसके पि_ू बैग से 4.070 किलोग्राम अवैध गांजा और रियलमी कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना पंडरी में अपराध क्रमांक 175/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(क्च) में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में यह पता लगाने के लिए विस्तृत विवेचना की जा रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाया था और इसे किसे बेचने वाला था।
०००

