0-31 लीटर महुआ शराब और बिक्री की रकम जब्त, हेल्पलाइन की मदद से पुलिस को मिली सफलता
बलौदाबाजार, 21 जून (आरएनएस)। जिले में आम नागरिकों की शिकायतों और आपराधिक गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई के लिए संचालित समाधान सेल एक बार फिर प्रभावी साबित हुआ है। समाधान हेल्पलाइन पर प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक ओ.पी. शर्मा के निर्देशन में थाना सिटी कोतवाली की टीम ने ग्राम धनगांव में घेराबंदी कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपी के कब्जे से 31 लीटर अवैध महुआ शराब तथा बिक्री से प्राप्त 300 रुपये नकद बरामद कर जब्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमंत कुमार बंजारे (18 वर्ष) निवासी ग्राम धनगांव, थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में संचालित समाधान सेल के माध्यम से नागरिक व्हाट्सएप या कॉल के जरिए किसी भी प्रकार की शिकायत, सूचना अथवा आपराधिक गतिविधियों की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 94792 20392 पर दे सकते हैं। इस पहल से अपराधों की रोकथाम और आरोपियों की गिरफ्तारी में लगातार सफलता मिल रही है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने आसपास होने वाली संदिग्ध या आपराधिक गतिविधियों की सूचना निसंकोच समाधान हेल्पलाइन पर दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
0

