0 स्वास्थ्य ही मानव का सबसे बड़ा धन है -दिलीप सेन
धमतरी, 21 जून (आरएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस के अवसर पर स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर शासन के आदेश अनुसार 21 जून रविवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भोथली धमतरी परिसर में शानदार व हर्षोल्लास के साथ योगाभ्यास किया गया। प्राचार्य एल के उपाध्याय ने कहा कि योग तन व मन को स्वस्थ रखता है। व स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ व विकसित मस्तिष्क निवास करता है। एल एन शांडिल्य व्याख्याता ने अनुलोम ,विलोम, वृक्षासन ,पद्मासन ,सुखासन, कपालभाती, वज्रासन ,तितली आसन, भुजंगासन ,मकरासन ताड़ासन व सूर्य नमस्कार के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी देकर प्रायोगिक रूप में योगाभ्यास कराया गया। सहयोगी खेल शिक्षक गोपेश साहू ने भी योग के प्रत्येक स्टेप का शानदार प्रदर्शन किया। आभार प्रदर्शन जनपद सदस्य दिलीप सेन ने कहा कि मनुष्य का सबसे बड़ा धन उनका स्वास्थ्य है ।हमें नियमित रूप से योग एवं व्यायाम करना चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राएं ,स्काउट गाइड, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक ,रेड क्रॉस, व इको क्लब के सदस्य उपस्थित थे। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष त्रिभुवन संहरा ,अशोक सिन्हा ,नागेश साहू ,गंभीर साहू ,रा से यो कार्यक्रम अधिकारी गणेश प्रसाद साहू, एल एन साहू, रामशरण मिश्रा ,धनंजय सोनकर, राकेश साहू ,गोविंद सिन्हा डोमन ध्रुव,विनोद ध्रुव, महेंद्र साहू , उमाकांत साहू, मंजूषा साहू, रेखा देहारी, स्वाति सोरी, रेणुका ध्रुव ,दीप्ति शुक्ला, दुर्गा साहू ,किशोरी कश्यप, विमला साहू , लखनतीन एवं छात्र-छात्राएं व ग्रामीण जन उपस्थित थे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

