कांकेर, 09 दिसम्बर (आरएनएस)।जिले के लाड़ीपारा सात दिसंबर को पत्नि बुलको बाई और बेटा नंदलाल, बहू कुमारी के साथ खेत में काम करने गया था कि खेत में बोर का मशीन (मोटर पम्प ) खराब हो गया था, बजनाथ द्वारा खराब बोर मशीन को नंदलाल को बनवाने कहने पर नंदलाल गुस्से में आकर बजनाथ को तुम मां के साथ बाजार में घुमते रहते हो कुछ काम नहीं करते हो हर छोटी मोटी काम के लिए मुझे ही बोलते रहते हो मैं तुमसे तंग आ गया हूं कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुये, आज तुमको जान से मार दूंगा कहते हुए हत्या करने की नीयत से अपने हाथ में रखे टंगिया से प्रार्थी बजनाथ के सिर व सीने मारा, घटना को देख कर फुलसिंग और बुलको बाई ने बीच बचाव किया, प्रार्थी बजनाथ यादव की रिपोर्ट पर आरोपी नंदलाल के विरूद्ध थाना दुर्गूकोंदल में अप0 क्र0 46/2025 धारा 296, 109 बीएनएसका अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है। प्रकरण के आरोपी नंदलाल यादव ग्राम गुमडिड़़ीह के मिलने पर घटना के बारे में पूछने पर अपराध घटित करना कबुल किया, आरोपी नंदलाल से प्रयुक्त 01 टंगिया जप्त किया गया और आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड़ पर भेजा गया है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

