देहरादून,09 दिसंबर (आरएनएस)। कैंट युवा समिति के पदाधिकारियों ने गढ़ी कैंट क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रखने की मांग की है। समिति के सचिव प्रवीण जोशी ने कहा कि कुछ लोग सिंचाई विभाग की ओर से शुरू किए अतिक्रमण हटाओ अभियान में बाधा डालने का काम कर रहे हैं। जबकि अस्सी प्रतिशत अतिक्रमण हटना अभी बाकी है। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून को स्मार्ट सिटी बनाना सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में जनता को भड़काकर सरकार के काम में बाधा नहीं डालनी चाहिए। आज क्षेत्र में आबादी बढऩे के कारण यातायात चरमरा गई है। ऐसे में सरकार को कई कठिन निर्णय लेने होते हैं। अध्यक्ष राजन बसनैत, संजीव उपाध्याय, बीर सिंह अधिकारी, अरविंद गुरुंग, उमंग खत्री, सचिदानंद तिवारी, दीपक राय आदि ने अभियान जारी रखने की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

