देहरादून,09 दिसंबर (आरएनएस)। भारत के पहले लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ने माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नाडेला के साथ मुलाकात कर उन्हें लेखक गांव उत्तराखंड में आयोजित होने वाले आगामी ‘वेद विश्व शांति सम्मेलनÓ के लिए आमंत्रण दिया। इस दौरान निदेशक विदुषी ने कहा कि यह संवाद भारतीय साहित्य, संस्कृति और वैश्विक बौद्धिक मंच के बीच एक सशक्त सेतु सिद्ध होगा। मंगलवार को माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नाडेला अपने परिवार के साथ एलबीएस अकादमी पहुंचे, जहां उन्होंने अकादमी के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित किया। उन्होंने करीब आधे घंटे तक संबोधन दिया। संवाद के दौरान लेखक गांव की निदेशक विदुषी निशंक ने पिछले दो वर्षों से लेखक गांव द्वारा की जा रही साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं वैचारिक गतिविधियों की जानकारी साझा की। विदुषी निशंक ने अपने पिता के योगदान पर विशेष रूप से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि उनके पिता पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंकÓ 120 से अधिक पुस्तकों के लेखक हैं। लेखक गांव की परिकल्पना और दूरदर्शी सोच भी उन्हीं की देन है। उनके साहित्यिक कृतित्व पर देश-विदेश में शोध हो रहे हैं और अनेक विद्वान उनके कार्यों पर पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वेद विश्व शांति सम्मेलन भारतीय ज्ञान परंपरा, वेद संस्कृति तथा विश्वशांति के संदेश को एक वैश्विक मंच प्रदान करने की एक ऐतिहासिक पहल साबित होगी। भाजपा उत्तराखंड विधि प्रकोष्ठ के संयोजक आर्यनदेव उनियाल ने कहा कि उत्तराखंड प्रवास के दौरान माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला से भेंट की। — अमरीका से मसूरी आए सीईओ सत्या नाडेला गौरतलब है की माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के सीईओ सत्या नाडेला अपने परिवार के साथ अपने बचपन की यादें ताजा करने के लिए इन दोनों अमरीका से मसूरी आए हुए हैं ढ्ढ सोमवार को उन्होंने अपने स्कूल कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी वेवरली विद्यालय का भ्रमण किया था द्य उन्होंने अपने बचपन में वर्ष 1970-1971 में सी.जे.एम वेवरली विद्यालय में प्राइमरी शिक्षा ग्रहण की की थी द्य उन्होंने अपने परिवार के साथ आधा घंटा वेवरली स्कूल में बिताया। बता दें कि सत्या नडेला के पिता बीएन युगांधर 1962 बैच के आईएएस अफसर थे। वह लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी में 1988-1993 में निदेशक के पद पर रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

