बिलासपुर 10 दिसंबर 2025 (आरएनएस) वन मंडल बिलासपुर के सीपत क्षेत्र में कुत्तों के शिकार से एक मादा चीतल की मौत हो गई। मंगलवार की शाम सीपत वन परिक्षेत्र के भरवाडीह गांव के पास जंगल से एक मादा चीतल भटकते हुए सड़क की ओर पहुंच गई थी। सड़क पर आने के बाद चार से पांच कुत्तों ने मिलकर चीतल का शिकार किया, जिसके कारण मादा चीतल गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर तत्काल ग्रामीणों ने पहुंचकर कुत्तों को भगाने के बाद सूचना वन विभाग की टीम को दी। सूचना मिलते ही विभाग की टीम मौके पर पहुंची, जहां चीतल को उपचार के लिए हास्पिटल भेजा गया।जहाँ कुत्तों के काटने के कारण गंभीर रूप से घायल हो चुकी मादा चीतल की मौत हो गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

