साउथ सुपरस्टार राम चरण की आगामी फिल्म ‘पेद्दीÓ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में राम चरण के जन्मदिन पर मेकर्स ने फिल्म की नई झलक दिखाई थी, जिसमें राम चरण पेद्दी पहलवान के तौर पर नजर आए थे। अब फिल्म की रिलीज को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है, जो राम चरण के फैंस को थोड़ा निराश कर सकती है।
फिल्म से जुड़ी इंडस्ट्री सूत्रों के हवाले से ये खबर आ रही है कि राम चरण की ‘पेद्दीÓ की रिलीज एक बार फिर आगे बढ़ रही है। पहले मार्च में रिलीज होने वाली ‘पेद्दीÓ 30 अप्रैल को रिलीज होनी है, लेकिन अब रिपोर्ट के मुताबिक, इंडस्ट्री से जुड़े सूत्र का कहना है कि फिल्म की रिलीज और भी आगे बढ़ गई है।
सूत्रों का कहना है कि अब मेकर्स फिल्म को मई या जून में रिलीज करने का विचार बना रहे हैं। हालांकि, अभी तक मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन इंडस्ट्री सूत्रों की मानें तो मेकर्स बॉक्स ऑफिस क्लैश से बचने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए फिल्म को मई-जून तक आगे बढ़ा सकते हैं।
हालांकि, अभी तक फिल्म की रिलीज आगे बढऩे की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन अगर राम चरण की ‘पेद्दीÓ आगे बढ़ती है, तो इससे सीधा फायदा धनुष की ‘काराÓ को मिलेगा। धनुष की फिल्म को लेकर तमिल-तेलुगु में बज बनना शुरू हो चुका है।
अगर ‘पेद्दीÓ की रिलीज आगे बढ़ती है, तो निश्चित ही ‘काराÓ के मेकर्स इसका फायदा उठाना चाहेंगे। क्योंकि ‘काराÓ के मेकर्स भी ‘पेद्दीÓ की रिलीज पर नजरें टिकाए हुए हैं और राम चरण की फिल्म से टकराव से बचना चाहते हैं।
‘पेद्दीÓ की रिलीज में देरी का कारण पोस्ट-प्रोडक्शन का अधूरा काम बताया जा रहा है। बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित ‘पेद्दीÓ में राम चरण के साथ जाह्नवी कपूर फीमेल लीड के तौर पर नजर आएंगी। जबकि शिव राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु शर्मा भी फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘पेद्दीÓ एक स्पोर्ट्स ड्रामा है, जिसमें राम चरण क्रिकेट से लेकर कबड्डी और कुश्ती करते नजर आएंगे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

