रुड़की,10 दिसंबर (आरएनएस)। क्वांटम यूनिवर्सिटी रुड़की में क्वांटम स्कूल ऑफ लॉ द्वारा 77वां राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस बुधवार को मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में मानवाधिकारों के महत्व और उन्हें संरक्षण देने की नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति समझ विकसित करना था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुनील कुमार पंवार रहे। उन्होंने भारत में मानवाधिकारों के विकास न्यायपालिका की भूमिका और युवा विधि छात्रों की जिम्मेदारियों पर विस्तृत प्रकाश डाला। सत्र की शुरुआत औपचारिक स्वागत और क्वांटम स्कूल ऑफ लॉ के संकाय सदस्यों के उद्बोधन से हुई। न्यायमूर्ति पंवार ने मानव गरिमा कानून के शासन और डिजिटल अधिकारों तथा सामाजिक न्याय जैसे उभरते मुद्दों के महत्व पर जोर दिया। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे और वर्तमान मानवाधिकार चुनौतियों, कानूनी प्रावधानों तथा नागरिक कर्तव्यों से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस संवाद ने उन्हें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार ढांचे को बेहतर समझने का अवसर दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

