रुड़की,10 दिसंबर (आरएनएस)। जिला कांग्रेस कमेटी रुड़की की बुधवार को आयोजित बैठक में 14 दिसंबर को दिल्ली में होने वाली वोट चोर गद्दी छोड़ रैली की तैयारियों पर चर्चा हुई। मौके पर अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुंचने का आह्वान कांग्रेसियों से किया गया। बैठक जिला पंचायत के पूर्व सदस्य मुल्की राज सैनी की अध्यक्षता और इंजीनियर वैभव सैनी के संचालन में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि सभी कांग्रेस जन बढ़ चढ़कर अधिक से अधिक संख्या में 14 दिसंबर को रैली में शामिल होंगे। जिला अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को संविधान को बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में साथियों सहित 14 दिसंबर को दिल्ली पहुंचना चाहिए। ताकि देश के संविधान की लड़ाई लड़ रही कांग्रेस को मजबूती प्रदान की जा सके। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की इस रैली को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग करें। पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने कहा कि यह समय कठिन समय है इसलिए संविधान को मजबूत बनाने हेतु कांग्रेस की रैली को सफल बनाना प्रत्येक कांग्रेस जन की जिम्मेदारी है। इस मौके पर पूजा गुप्ता, राजकुमार सैनी, विकास त्यागी, प्रणय प्रताप सिंह, हाजी नौशाद अली, समीर खान, कलीम खान,आदेश सैनी, संजय, गुड्डू, अजय चौधरी, डॉ हरविंदर सिंह, राव गफ्फार राणा, मदनपाल भड़ाना व श्रवण गोस्वामी ने भी विचार रखे। इस मौके पर पंडित जयकुमार शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, नीरज सैनी, विनोद श्रेय, अमरदीप, बीना आनंद, यासमीन खान, राजदुलारी, शिव, अंशुल कुमार, कृष्ण गोपाल शर्मा, नीरज अग्रवाल मदनपाल भड़ाना आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

