कबीरधाम,11 दिसंबर (आएनएस)। जिले के कवर्धा लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में एक घर के सेप्टिक टैंक में नवविवाहित महिला का शव मिला है। खबर फैलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बांधाटोला स्थित एक घर से अचानक तेज बदबू आने पर परिजनों और ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना लोहारा थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सेप्टीक टैंक खुलवाकर देखा तो उसमें एक महिला की लाश थी। मृतका की पहचान कमानी निषाद के रूप में हुई है, जिसने कुछ माह पहले लव मैरिज कर भेजराज पटेल से शादी की थी। दो माह पहले उसके पति ने लोहारा थाना में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मामले में ग्रामीणों ने मृतका के ससुर पर हत्या का संदेह जताया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ससुराल पक्ष के सभी सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले कर बारिकी से जांच कर रही है।
लोकेश
000
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

