लालगंज, प्रतापगढ़ 11 दिसंबर (आरएनएस )। सांगीपुर बाजार स्थित बाबा सन्त दास की कुटी में चल रही प्रज्ञापुराण कथा में गुरूवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के नेतृत्व में आयोजित इस सामूहिक कार्यक्रम में कथाव्यास पं0 कैलाशनाथ तिवारी ने बताया कि प्रज्ञापुराण कथा अठारह पुराणों का सार है। इस कथा के श्रवण करने से मनुष्य का आध्यात्मिक उत्थान होता है। उन्होने कहा कि सच्चा सुख देने में है न कि लेने में है। इस मौके पर प्रेम कुमार वैश्य, सुरेश बरनवाल, रमाशंकर वैश्य, राजेश कौशल, बबन पाण्डेय, श्रीचंद्र केसरवानी, अनिल अग्रहरि आदि ने कथा श्रवण किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

