लालगंज, प्रतापगढ़ 11 दिसंबर (आरएनएस )। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान एसआईआर का विधानसभा रामपुरखास में कार्य समाप्त हो गया। इस विधानसभा में कुल तीन लाख उन्तीस हजार नौ सौ बावन मतदाता हैं। जिनमें से दो लाख बहत्तर हजार आठ सौ चौवालिस मतदाताओं के फार्म फीडिंग का कार्य पूर्ण हो गया है। जबकि सत्तावन हजार उन्यासी मतदाता विलोपित हुए हैं। जिनमें करीब तीन प्रतिशत मृतक, साढ़े तीन प्रतिशत अनुपस्थित, साढ़े आठ प्रतिशत शिफ्टेड तथा डेढ़ प्रतिशत पहले से इनरोल मतदाता हैं। एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ के माध्यम से घर घर जाकर सत्यापन कराया गया। इस कार्य को समय सीमा पर पूर्ण कर लिया गया है। उन्होने बताया कि जिन मतदाताओं ने मैपिंग नही करायी है, ऐसे सभी मतदाताओं को शीघ्र ही नोटिस भेजा जाएगा जिसके बाद उन्हें जबाब देने और आवश्यक साक्ष्य प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। यदि वे साक्ष्य उपलब्ध नही कराते हैं तो उनके नाम निर्वाचक नामावली से हटा दिये जाएंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

