बिलासपुर 12 दिसम्बर 2025 (आरएनएस) बोदरी के बड़ी संख्या में किसानों को रवी फसल को बेचने पर कम राशि दी जाती है। इस पर उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में परेशान किसानों ने बताया कि राइस मिल नयापारा के पास शुभम् धान मिल है जहां किसानों से मूल्य तय कर रकम देते समय उन्हें कटौती कर उन्हें उचित मूल्य नहीं दिया जाता है। ग्राम अमसेना के पूर्व उपसरपंच एवं किसान कुशल लिबटी ने बताया कि रबी फसल धान की कीमत 1700 सौ में बात हुई थी मगर भुगतान लेने गए तो कहा गया कि फसल की गुणवत्ता अच्छी नहीं है। कम दर पर भुगतान होगा सिर्फ 1500 के हिसाब से दिया गया। इस पर धान लेकर आने की बात कहते हुए उसी दर पर भुगतान करने कहा गया तो वे कहा कि भुगतान दो दिन बाद किया जाएगा। किसान दो दिन बाद पहुंचा तो कहा गया भुगतान कर दिया गया। परेशान किसान ने मदद की गुहार लगाई है।किसानों ने मिलर पर कार्रवाई की मांग की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

