बिलासपुर12 दिसंबर 2025(आरएनएस) मस्तूरी अंतर्गत ग्राम सेमराडीह में विधायक दिलीप लहरिया ने आंगनबाड़ी भवन का भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा आंगनबाड़ी भवन बन जाने से बच्चों को सुविधा मिलेगी।उन्होने बताया उनकी अनुशंसा पर 12.60 लाख रुपये की लागत राशि से स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा भवन के बन जाने से ग्राम के छोटे-छोटे, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका को उनको स्वयं का भवन मिलेगा। इस भवन से बच्चों को सीखने और खेलने का भरपूर सुविधायुक्त अवसर प्राप्त होगा। भूमिपूजन अवसर पर जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

