सिवनी 12 दिसंबर (आरएनएस)। कलेक्टर सिवनी सुश्री शीतला पटले के निर्देशानुसार एवं जिला आबकारी अधिकारी श्री विनोद खटीक के निर्देशन में प्तआबकारी_विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण, विक्रय, परिवहन करने वालों पर छापामार कार्यवाही लगातार जारी है।
इसी क्रम में आबकारी विभाग द्वारा गश्त के दौरान धारना क्षेत्र से सिवनी आ रही एक मारुति वैगन आर कार से छ: पेटी विदेशी शराब स्मग्लिंग करते एक युवक को पकड़ा गया है। आबकारी विभाग को गश्त के दौरान सूचना प्राप्त हुई थी कि धारना क्षेत्र से एक लाल रंग की एक मारुति वैगन आर कार में अवैध शराब लेकर एक युवक बरघाट या सिवनी लेकर आ रहा है। सूचना मिलते ही आबकारी विभाग की टीम बरघाट की ओर रवाना हुई और सेलुआ टोल नाका के पास वाहन क्रमांक रूक्क 04 ष्टस्न 6483 को रोककर उसकी तलाशी लिए जाने पर कुल 06 पेटियों में 72 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई जिसकी मात्रा 54.0 बल्क लीटर है । बरामद शराब में 24 बोतल बकार्डी ब्लैक रम, 12 बोतल मैकडॉवेल नंबर 1 रम, 12 बोतल रॉयल स्टैग व्हिस्की, 12 बोतल माइलस्टोन ब्लू व्हिस्की, 12 बोतल ऑफिसर्स च्वाइस व्हिस्की सहित कुल 72 बोतल विदेशी शराब है। जिसे आबकारी विभाग द्वारा परिवहन में उपयोग की जा रही कार सहित जप्त कर आबकारी उत्तर वृत्त के अंतर्गत आरोपी युवक एहसान खान पिता शेख जमील उम्र 32 वर्ष निवासी अमानगंज वार्ड नंबर 15 बरघाट के विरुद्ध मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34 (1) एवं 34(2) के तहत आपराधिक प्रकरण कायम कर मामले को विवेचना में लिया गया है। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है। कार्यवाही में जप्त सामग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख 10 हजार रुपए है। कार्यवाही में प्रणय श्रीवास्तव सहायक जिला आबकारी अधिकारी, सुश्री खुशबू प्रिया मरावी आबकारी उप निरीक्षक , मुख्य आरक्षक तीरथ सिंह, आरक्षक लेखसिंह टेकाम , आनंद मरावी एवं संतराम मरावी एवं मुकेश अहिरवार शामिल रहे हैं। –
(बालाघाट) नियमों का उल्लंघन करने वाली 4 बसों पर 21 हजार 400 रुपए का जुर्माना
कलेक्टर के निर्देश पर परिवहन विभाग की कार्रवाई
बालाघाट 12 दिसंबर (आरएनएस)। बालाघाट जिले के लांजी से हैदराबाद जाने वाली बसों में लगातार मिल रही अनियमितताओं की शिकायतों पर जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला परिवहन अधिकारी श्री अनिमेष गढ़पाल ने बताया कि आज 11 दिसंबर की जांच के दौरान कई बसों में क्षमता से अधिक यात्रियों को ले जाते पाया गया। नियमों का उल्लंघन करने पर कुल 4 बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करते हुए 21 हजार 400 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। ज्ञात हो कि लांजी से रोजाना हैदराबाद के लिए बसें संचालित होती हैं। उनके नियम विरुद्ध संचालन की शिकायतें मिलने पर कलेक्टर श्री मृणाल मीना ने परिवहन अधिकारी को तत्काल सख्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों के पालन में परिवहन विभाग की टीम ने मौके पर जांच कर कार्रवाई को अंजाम दिया।
परिवहन अधिकारी श्री गढ़पाल ने स्पष्ट किया है कि यात्री सुरक्षा से समझौता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। आने वाले दिनों में भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि बस संचालक नियमों का पालन करें और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा सुविधा मिल सके।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

