आबकारी अधिनियम के तहत 9 प्रकरण दर्ज
नरसिंहपुर 12 दिसंबर (आरएनएस)। कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में और जिला आबकारी अधिकारी श्री बृजेन्द्र कोरी के मार्गदर्शन में जिला अबाकारी बल द्वारा अवैध मदिरा धारणा एवं संग्रहण की सूचना पर जिले में कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार को वृत्त करेली एवं गाडरवारा में अलग- अलग स्थानों से 1640 किलोग्राम महुआ लाहन और 28 लीटर हाथ भट्टी मदिरा बरामद कर मप्र आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2000) के प्रावधानों के तहत 9 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। कार्यवाही के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री बीएल उइके, आबकारी उप निरीक्षक श्री सतीश कुमार, परि. आबकारी उप निरीक्षक आकांक्षा धनोतिया, मुख्य आरक्षक सदर सिंह बरकड़े सहित अन्?य अधिकारी- कर्मचारी मौजूद थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

