बालाघाट 12 दिसंबर (आरएनएस)। मुख्य वन संरक्षक बालाघाट श्री गौरव चौधरी के निर्देशन में उडऩदस्ता दल प्रभारी श्री अजय चौरे के मार्गदर्शन में उडऩदस्ता दल बालाघाट द्वारा ग्राम जागपुर में सागौन ल_े का अवैध परिवहन करते हुए 01 पिकअप वाहन को जब्?त किया गया है। इस वाहन में 01 लाख रुपए मूल्?य के सागौन ल_े को परिवहन किया जा रहा था। जिस पर पिकअप वाहन नम्बर एमपी-09-जीएफ-3067 को सागौन ल_े सहित जब्?त कर लिया गया है। 09 दिसम्?बर को उडऩदस्ता दल वन वृत्त बालाघाट को मुखबीर ?द्वारा बालाघाट (सा.) परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धापेवाड़ा से जागपुर अवैध रूप से सागौन ल?_े पिकअप वाहन से परिवहन किये जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उडऩदस्ता दल ?द्वारा दिनांक 10 दिसम्?बर 2025 की मध्यरात्रि में लगभग 4:30 बजे घेरा बंदी कर समनापुर से धापेवाड़ा मार्ग पर पिकअप वाहन का पीछा किया गया, जिसे ग्राम जागपुर में जाकर पकड़ा गया। मौके से आरोपी वाहन चालक वाहन छोड़कर भाग गया। वाहन में अवैध रूप से 03 सागौन लट्?ठे भरे हुये थे। पकडे गये आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने में असफल रहा मौके पर पंचनामा एवं जप्ती की कार्यवाही की गई, जिसकी सूचना परिक्षेत्र अधिकारी बालाघाट (सा.) को दी गई एवं प्रकरण अग्रिम कार्यवाही हेतु बीटगार्ड आगरवाड़ा के सुपुर्द में दिया गया। इस प्रकरण में आरोपी श्रीकांत वल्?द सुकलाल दमाहे के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण मध्यप्रदेश वनोपज (व्यापार विनियमन) अधिनियम 1969 की धारा के अन्तर्गत वन अपराध प्रकरण दर्ज कर न्यायालयीन कार्यवाही की जा रही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

