रतलाम, आरएनएस, 12 दिसम्बर प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत आज 12 दिसंबर को सिमलावदा क्लस्टर पंचायत मुख्यालय पर शिविर में 113 कृषकों को 1 करोड़ राशि के केसीसी कार्ड कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं स्थानीय प्रतिनिधियों के माध्यम से वितरित किए गए। साथ ही शिविर में कलेक्टर ने निर्देश दिये कि आगामी दिवसों में विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन करके किसानों को 0 प्रतिशत ब्याज दर ऋण के लिए केसीसी कार्ड वितरण किए जाए जिससे अधिक से अधिक किसानी को लाभ हो सके।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

