रतलाम, आरएनएस, 12 दिसंबर। वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूर्ण होने पर राज्य शासन द्वारा प्रदेश के विकास के लिए किए गए प्रयासो/उपलब्धियों इत्यादि से अवगत कराने एवं आगामी कार्य योजना पर विचार विमर्श करने हेतु जिले के प्रभारी मंत्री एवं मध्यप्रदेश शासन जनजातीय कार्य विभाग, भोपाल गैस राहत पुनर्वास विभाग मंत्री डॉ. कु़ंवर विजय शाह 13 दिसंबर को रतलाम जिले के प्रवास पर रहेगें। जारी कार्यक्रम अनुसार मंत्री डॉ. शाह 12:30 बजे रतलाम सर्किट हाउस पहुचेगें, दोपहर 2 बजे कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल होगें एवं शाम 4:30 बजे राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस लेगें। शाम 6 बजे रतलाम से इंदौर लिए प्रस्थान करेगें।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

