नई दिल्ली ,13 दिसंबर । अपने किफायती रिचार्ज प्लान्स के लिए मशहूर रिलायंस जियो ने एक बार फिर अपने करोड़ों यूजर्स को खुश कर दिया है। कंपनी ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जो न केवल लंबी वैलिडिटी देता है, बल्कि इसमें मिलने वाले फायदे इसकी कीमत से कई गुना ज्यादा हैं। जियो के पोर्टफोलियो में शामिल 90 दिनों की वैलिडिटी वाले इस प्लान ने धूम मचा दी है, क्योंकि अगर इसके खर्च को दैनिक आधार पर देखा जाए तो यूजर्स को महज 10 रुपये प्रतिदिन खर्च करने पड़ते हैं, जबकि इसके बदले उन्हें करीब 35,100 रुपये तक के डिजिटल बेनिफिट्स मुफ्त मिल रहे हैं।
रिलायंस जियो का यह लोकप्रिय प्रीपेड प्लान 899 रुपये की कीमत में आता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसकी तीन महीने यानी पूरे 90 दिनों की वैलिडिटी है। इस दौरान ग्राहकों को पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती है। डेटा की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए, कंपनी इसमें रोजाना 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा ऑफर कर रही है। इतना ही नहीं, यूजर्स को 20 जीबी डेटा अलग से एक्स्ट्रा दिया जा रहा है। जिन इलाकों में 5त्र नेटवर्क उपलब्ध है, वहां के यूजर्स के लिए अनलिमिटेड 5त्र डेटा की सुविधा भी इस प्लान में शामिल है, जो इसे इंटरनेट प्रेमियों के लिए एक बेहतरीन विकल्प बनाता है।
इस प्लान को सबसे खास बनाती है जियो और गूगल की हालिया साझेदारी। 899 रुपये के इस रिचार्ज के साथ यूजर्स को कई प्रीमियम डिजिटल सेवाएं मुफ्त दी जा रही हैं। इसमें सबसे बड़ा आकर्षण ‘गूगल जेमिनी प्रोÓ (त्रशशद्दद्यद्ग त्रद्गद्वद्बठ्ठद्ब क्कह्म्श) का सब्सक्रिप्शन है, जिसकी बाजार में कीमत लगभग 35,100 रुपये है, लेकिन जियो यूजर्स को यह बिल्कुल मुफ्त मिल रहा है। इसके साथ ही, यूजर्स को ‘जियो एआई क्लाउडÓ का एक्सेस भी मिलता है, जिसमें 50 जीबी तक का क्लाउड स्टोरेज मुफ्त दिया जा रहा है। मनोरंजन के लिए जियो टीवी का सब्सक्रिप्शन और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा भी इस पैकेज का हिस्सा है।
इसके अलावा, जो ग्राहक 90 दिन की बजाय थोड़ी कम वैलिडिटी चाहते हैं, उनके लिए भी जियो के पास एक सस्ता विकल्प मौजूद है। कंपनी 859 रुपये का एक प्लान भी ऑफर करती है, जिसकी वैलिडिटी 84 दिनों की है। इस प्लान में भी यूजर्स को 899 वाले प्लान की तरह ही रोजाना 2 जीबी डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 एसएमएस और गूगल जेमिनी प्रो व जियो एआई क्लाउड जैसे प्रीमियम फायदे मिलते हैं। कुल मिलाकर, जियो ने अपने इन प्लान्स के जरिए बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है।
00
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

