हैदराबाद 13 जुलाई (आरएनएस)। हैदराबाद में 6 लोगों की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी राज कुमार का शव सोमवार दोपहर रंगारेड्डी जिले के पंजारला गांव में मिला है। पुलिस पिछले 60 घंटों से उसकी तलाश में जुटी थी। पुलिस को शक है कि आरोपी ने जहर पीकर खुदकुशी कर ली है, क्योंकि उसके शव के पास से एक कीटनाशक की बोतल मिली है।
मामले में फ्यूचर सिटी के पुलिस कमिश्नर तरुण जोशी ने बताया कि पुलिस को डायल 100 पर एक ग्रामीण का फोन आया था। उसने बताया कि एक रियल एस्टेट साइट के पास झाडिय़ों में एक अज्ञात शव पड़ा है। जब पुलिस वहां पहुंची, तो पता चला कि यह शव उसी राज कुमार का है, जिसकी तलाश पिछले ढाई दिनों से की जा रही थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

