हलिया, मीरजापुर,13 दिसंबर (आरएनएस)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीरपुर मार्ग अहुगी कला गांव स्थित अदवा नहर में शुक्रवार की देर रात्रि में बुलेट बाइक से अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई। सवार गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 पर दिया मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस कर्मियों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक ने बुलेट चालक को मृत घोषित कर आवश्यक कार्रवाई के लिए मेमो पुलिस को भेज दिया है। मृतक की शशि बाला ने तहरीर देकर कहा है कि दावत से वापस आते समय लावारिस मवेशी बचाने में नहर में गिरने से पुत्र की मौत हो गयी है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही गंभीर रूप से घायल को ट्रामा सेंटर मिजऱ्ापुर के लिए रेफर कर दिया है । बुलेट बाइक चालक के परिजनों में अचानक इस घटना से कोहराम मच गया है। थाना क्षेत्र के हथेड़ा गांव निवासी अभिराज पाण्डेय का 24 वर्षीय पुत्र ऋतिक पाण्डेय उफऱ् शुभम पाण्डेय अपने साथी गांव 25 वर्षीय वीरेंद्र के साथ अपने बुलेट से बीरपुर की तरफ से अपने घर की तरफ लौट रहे थे की जैसे ही बीरपुर अहुगी कला गांव के अदवा नहर के पास पहुंचे की बुलेट अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई जिससे बुलेट चालक ऋतिक पाण्डेय उफऱ् शुभम पाण्डेय की घटना स्थल पर मौत हो गई जबकि बुलेट सवार वीरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की सूचना एम्बुलेंस सेवा वाहन 108 पर दिया मौके पर पहुंचे एम्बुलेंस सेवा वाहन के ईएमटी संतोष भारतीय व पायलट प्रवीण पाल ने दोनों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया लेकर आए जंहा पर चिकित्सक विमल कुमार ने शुभम पाण्डेय को मृत घोषित कर दिया और आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस को मेमो भेज दिया है वही वीरेंद्र की हालत गंभीर देखकर ट्रामा सेंटर मिजऱ्ापुर के लिए रेफर कर दिया है सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने घटना की जांच पड़ताल किया है मृत बुलेट चालक के परिजनों में कोहराम मच गया है मृत युवक अविवाहित व दो भाइयों में छोटा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया की बुलेट अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से बुलेट चालक की मौत हो गई है जबकि दूसरा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

