रुद्रपुर,13 दिसंबर (आरएनएस)। शांतिपुरी ग्रीन क्लब द्वारा नशे के खिलाफ आयोजित तृतीय ‘रन शांतिपुरीÓ कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को सार्वजनिक खेल मैदान, शांतिपुरी में होगा। कार्यक्रम का उद्घाटन नैनीताल–ऊधमसिंह नगर के सांसद अजय भट्ट सुबह आठ बजे हरी झंडी दिखाकर करेंगे। शनिवार को कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने में सभी कार्यकर्ता जुटे रहे। कार्यक्रम के संयोजक ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता शेखर त्रिपाठी ने कार्यकर्ताओं को टोलीवार जिम्मेदारियां सौंपीं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में विभिन्न आयु वर्ग के महिला व पुरुषों की पांच और दस किलोमीटर दौड़ के साथ पुश-अप, प्लैंक, स्किपिंग, चिन-अप, आर्म रेसलिंग तथा टग ऑफ वार जैसी आकर्षक स्पर्धाएं शामिल होंगी। कार्यक्रम को भव्य तरीके से संपन्न कराने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई हैं। बाहरी आगंतुकों के लिए पार्किंग, शौचालय, पेयजल, भोजन, आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा सेवा तथा रनिंग रूट की सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही रक्तदान शिविर, प्रतिभागियों के मनोरंजन के लिए जुम्बा डांस और आकर्षक इनामों की भी व्यवस्था की गई है। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद शर्मा, नारायण सिंह बिष्ट, मुन्ना त्रिपाठी, नवीन टाकुली, सुभाष जोशी, ललित बिष्ट, करण दफोटी, प्रताप सिंह कोरंगा और वरिष्ठ जिला खेल समन्वयक लक्ष्मण सिंह टाकुली मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

