दुर्ग, 10 अप्रैल (आरएनएस)। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर हेरोइन (चिट्टा) की तस्करी कर रहे 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 91.9 ग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत करीब 18 लाख 69 हजार रुपये बताई जा रही है, और 31 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हाउसिंग बोर्ड भिलाई इलाके में एक मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ रखकर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के आधार पर थाना जामुल पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।रेड के दौरान मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे हेरोइन को पंजाब के अमृतसर से लाकर भिलाई में खपाते थे। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(ख) और 27(क) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में जामुल थाना और एसीसीयू टीम की अहम भूमिका रही। साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि नशे के अवैध कारोबार की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे अपराधों पर सख्ती से अंकुश लगाया जा सके।पुलिस राजविंदर कौर (19 वर्ष )निवासी अमृतसर, पंजाब, राजवीर सिंह (32 वर्ष), निवासी अमृतसर, पंजाब, कुलदीप सिंह (39 वर्ष), निवासी अमृतसर, पंजाब और लवप्रीत सिंह (22 वर्ष), निवासी अमृतसर, पंजाब को गिरफ्तार कर मामले की आगे जांच कर रही है।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

