पिथौरागढ़,13 दिसंबर (आरएनएस)। थल थाने का पुलिस उपाधीक्षक कुंवर सिंह रावत ने वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ ने थाने में स्थित मालखाना, थाना कार्यालय, शस्त्रागार, आपदा उपकरण, अभिलेख, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना भोजनालय और कर्मचारी बैरक का निरीक्षण किया। उन्होंने थाने में लंबित चल रहे विवेचनाओं की समीक्षा कर शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए, साथ ही हिस्ट्रीशीटरों की भी जानकारी ली। निरीक्षण के बाद सीओ रावत ने तैनात पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

