पिथौरागढ़,13 दिसंबर (आरएनएस)। पुलिस ने अवैध शराब बेचने पर एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की है। कोतवाली से अपर उपनिरीक्षक कुबेर सिंह, हेड कांस्टेबल भूपेन्द्र सिंह, कांस्टेबल नीरज भोज ने बीते रोज लाशघर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को ढाबा संचालक खतीगांव बांस निवासी महेन्द्र सिंह अवैध रूप से शराब बेचते हुए मिला। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 21/60 के तहत कार्रवाई की है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

