बिलासपुर 15 दिसंबर 2025 (आरएनएस) बृहस्पति बाजार में नया आधुनिक सब्जी मार्केट निर्माण के लिए वहां के दुकान वालों, सब्जी विक्रेताओं को हटाने सहमति नहीं बन पाई है। नगर निगम के अधिकारियों और बृहस्पति बाजार के दुकान वालों के बीच जगह खाली करने के संबंध में बैठक हुई थी, जिसमें सब्जी दुकान वाले तैयार नहीं हुए। निगम को ओर 37 दुकान वालों को नोटिस जारी किया गया है।शहर के बीच अस्त-व्यस्त बृहस्पतिबाजार सब्जी मार्केट से दुकान वालों सहित चबूतरों में सब्जी दुकान लगाने वालों को हटाकर वहां पर आधुनिक सब्जी मार्केट बनाने की योजना है। इसके लिए करीब दो साल पहले प्रयास हुआ था, फिर मामला ठंडा पड़ गया। अब फिर से योजना पर काम शुरू हुआ है और बृहस्पतिबाजार में 37 दुकान वालों को नोटिस थमाया गया है। इसके अलावा चबूतरों व जमीन पर 100 से अधिक सब्जी विक्रेता दुकान लगाते हैं। इन सभी सब्जी दुकान वालों की दो दिन पहले नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक हुई है, जिसमें बृहस्पतिबाजार जगह खाली करने पर सहमति नहीं बन पाई है। सब्जी विक्रेता अपना व्यवस्थापना और वहीं आसपास जगह दिए जाने की मांग कर रहे हैं।बृहस्पतिबाजार में निगम द्वारा 13 करोड़ 39 लाख से नया आधुनिक सब्जी मार्केट बनाने की योजना बनाई गई है, जिसके ग्राउंड फ्लोर में 242 चबूतरों का निर्माण कराया जाएगा। सब्जी मार्केट के लिए नया काम्पलेक्स बन जाने से वहां पर यातायात भी सुगम होगा और जाम से छुटकारा मिलेगा। वहीं सब्जी विक्रेताओं को व्यवसाय के लिए एक व्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त स्थान मिलेगा। इसी तरह शहरवासियों को भी सुगम और व्यवस्थित बाजार मिलेगा। पुनर्विकास और कायाकल्प के तहत नए बाजार में पार्किंग होने से बृहस्पतिबाजार चौक में पार्किंग की समस्या दूर होगी, जिससे क्षेत्र में लगने वाले जाम से निजात मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

