बिलासपुर 15 दिसंबर 2025 (आरएनएस) इस साल भी अपराध के मामले में शहर के सरकंडा थाने ने प्रदेश में टाप किया है। इस थाने में दर्ज अपराधों की संख्या 1700 पार हो गई है। क्षेत्र में सर्वाधिक 23 स्लम एरिया होने से रिकार्ड तोड़ अपराध दर्ज हो रहे हैं। प्रतिदिन थाने में रिपोर्ट लिखाने के लिए भीड़ लगी रहती है। वर्ष 2025 में पूरे प्रदेश में सर्वाधिक अपराध सरकण्डा थाने में दर्ज हुए हैं।
चालू वर्ष में 1737 मामले दर्ज
दिसंबर माह में थाने की अपराधों की संख्या 1726 पार हो गई है। क्षेत्र में अपराध संख्या बढ़ने का मूल कारण एरिया में सर्वाधिक 23 स्लम एरिया है, इसके चलते लगातार क्षेत्र में हत्या, लूट, चोरी, बलात्कार, छेड़खानी, चाकूबाजी जैसे गंभीर अपराध लगातार बढ़ते जा रहे हैं। वर्ष 2025 में क्षेत्र के अशोकनगर मुरूम खदान में एक युवक की चाकू मारकर हत्या की वारदात से हुई थी।
खतरनाक हो गए ये इलाके
सरकण्डा क्षेत्र में सर्वाधिक अशोक नगर अटल आवास रिकांडो अटल आवास, अटल आवास, बांधापारा अटल आवास, इमलीमाठा, जोगी आवास जो स्लम एरिया है। शहर से झुग्गी झोपडी को तोड़कर लोगों को सरकण्डा एरिया में बसाया गया है। इस एरिया में सुबह से देर रात तक विवाद व चाकूबाजी की वारदात होती रहती है।
प्रदेश के अपराध में टाप टेन थाना की सूची
बिलासपुर (सरकण्डा)
1737
दुर्ग सुपेला
1487
बिलासपुर,सिविल लाइन
1469
रायपुर टिकरापारा
1006
कोरबा कोतवाली
896
रायपुर खरोरा
850
चांपा जांजगीर
1088
अंबिकापुर कोतवाली
745
अम्बिकापुर देहात 694
———————————————
अपराधियों पर त्वरित कार्रवाई
## – सरकंड़ा क्षेत्र का एरिया बड़ा होने से अपराध की संख्या अधिक होती है, सभी मामलों से पीडितों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है और 48 घण्टे के अंदर अपराधियों को पकड़कर जेल भेजा जा रहा है।
– रजनेश सिंह, एसएसपी बिलासपुर

