देहरादून,15 दिसंबर (आरएनएस)। सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल (एसबीपीएस) में सोमवार को दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किंडरगार्टन के 250 से अधिक छात्रों के दांतों की जांच की गई और उन्हें दांतों को स्वस्थ व मजबूत रखने के उपयोगी सुझाव दिए गए। दंत चिकित्सक डॉ. सृष्टि डंगवाल बहुगुणा ने बच्चों का परीक्षण कर उन्हें ओरल हाइजीन, डेंटल कैरीज से बचाव और सही तरीके से ब्रश करने की जानकारी दी। उन्होंने फास्ट फूड के दुष्प्रभाव बताते हुए संतुलित व पौष्टिक आहार लेने की सलाह भी दी।इस अवसर पर बलूनी ग्रुप के प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने कहा कि बच्चों में दांतों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है और जंक फूड से दूरी बनाए रखना चाहिए। शिविर में साक्षी, अनिल गुप्ता और गिरीश चौधरी भी मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

