New Delhi 13 April, (Rns) /- भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि सिक्किम में कहीं-कहीं गरज के साथ भारी बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है। वहीं, 14, 15 और 18 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। 17 और 18 अप्रैल को असम और मेघालय में गरज के साथ बिजली कड़कने और बारिश की संभावना है। आईएमडी ने कुल चार राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम बुलेटिन में बताया गया कि 15 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसका असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है।
आईएमडी ने बताया कि सिक्किम में आज, अरुणाचल प्रदेश में 14,15 और 18 अप्रैल को और असम और मेघालय में 17 और 18 अप्रैल को बिजली और गरज के साथ छिटपुट भारी वर्षा की संभावना है। अगले 4-5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3-6 डिग्री सेल्सियस की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। इसके परिणामस्वरूप, 2 दिनों के बाद इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है।
उत्तर पश्चिम भारत में 12 से 18 अप्रैल के दौरान अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री तक बढ़ सकता है।
मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है। विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 15 अप्रैल तक 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है। हालांकि, 16 से 18 अप्रैल के बीच मध्य भारत में अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है।
पूर्वी भारत में भी 16 अप्रैल तक अधिकतम तापमान 3-5 डिग्री तक बढ़ सकता है। यहां भी 17 और 18 अप्रैल को तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।
गुजरात में अधिकतम तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यहां 14 से 18 अप्रैल तक अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि 15 अप्रैल तक होने की संभावना है तथा 16 से 18 अप्रैल के दौरान कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा।
पूर्वोत्तर भारत में अधिकतम तापमान में 13 अप्रैल तक कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं, जबकि 14 से 18 अप्रैल के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की क्रमिक वृद्धि होने की संभावना है।

