0-4 करोड़ 75 लाख की अवैध अफीमज् और अब एक-एक कर गिरते जा रहे आरोपी
बलरामपुर, 13 अप्रैल (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से अवैध अफीम की खेती के मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। इस मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को बिहार के गया से गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार था। लेकिन मुखबिर की सटीक सूचना के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।
आपको बता दें—
10 और 11 मार्च 2026 को इस मामले में बड़ी कार्रवाई की गई थीजहां संयुक्त टीम ने करीब 4 करोड़ 75 लाख रुपए की अवैध अफीम जब्त की थी। इस कार्रवाई के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। लेकिन अब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस पूरे मामले में कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। और पुलिस लगातार इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने में जुटी हुई है।
यह पूरा मामला
त्रिपुरी के ग्राम घोसराडांड से जुड़ा हुआ है जहां बड़े पैमाने पर अवैध अफीम की खेती की जा रही थी।
कुसमी पुलिस की कार्रवाई में गिरफ्तार आरोपी को अब जेल भेज दिया गया है।
नशे के खिलाफ जारी इस कार्रवाई में अब अगला नंबर किसकाज् पुलिस की नजरें पूरे नेटवर्क पर टिकी हैं!
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

