नई दिल्ली ,17 दिसंबर । भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अब एक देसी कंपनी बड़ी हलचल मचाने की तैयारी में है। घरेलू स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हृ&ह्लक्तह्वड्डठ्ठह्लह्वद्व अपने सब-ब्रांड ्रद्ब+ के जरिए अब बजट सेगमेंट से निकलकर प्रीमियम और फोल्डेबल मार्केट में सीधी एंट्री लेने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि वह अपना पहला फोल्डेबल फोन ‘हृश1ड्ड स्नद्यद्बश्चÓ लेकर आ रही है। इस घोषणा के साथ ही टेक जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है, क्योंकि रियलमी इंडिया के पूर्व सीईओ माधव सेठ इस कंपनी के को-फाउंडर हैं। जुलाई 2025 में दो बजट फोन के साथ भारतीय बाजार में कदम रखने वाली यह कंपनी अब नोवा सीरीज का विस्तार करते हुए हृश1ड्ड क्कह्म्श, हृश1ड्ड द्यह्लह्म्ड्ड और हृश1ड्ड स्नद्यद्बश्च को 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च करेगी।
इस नए फोल्डेबल फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका ऑपरेटिंग सिस्टम और सुरक्षा फीचर्स माने जा रहे हैं। ब्रांड ने स्पष्ट किया है कि हृश1ड्ड स्नद्यद्बश्च कंपनी के अपने स्वदेशी ऑपरेटिंग सिस्टम ‘हृ&ह्लक्तह्वड्डठ्ठह्लह्वद्व ह्रस्Ó पर काम करेगा। कंपनी का दावा है कि इस सॉफ्टवेयर को विशेष रूप से फोल्डेबल फॉर्मेट के लिए डिजाइन किया गया है, ताकि यूजर्स फोन की तहों का पूरा फायदा उठा सकें। आज के दौर में जहां स्मार्टफोन्स में अनचाहे ऐप्स की भरमार होती है, वहीं कंपनी ने वादा किया है कि इस फोन में ‘जीरो प्री-लोडेड ब्लोटवेयर्सÓ मिलेंगे। इसका मतलब है कि फोन में कोई भी फालतू ऐप पहले से नहीं होगा और यूजर्स का अपने पर्सनल डेटा पर पूरा कंट्रोल रहेगा।
्रद्ब+ ने भले ही अभी तक फोन के सभी स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन कीमत को लेकर कंपनी ने बड़ा संकेत दिया है। खबरों के मुताबिक, हृश1ड्ड स्नद्यद्बश्च को 40 हजार रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। यदि ऐसा होता है, तो भले ही यह ्रद्ब+ ब्रांड का अब तक का सबसे महंगा फोन होगा, लेकिन बाजार में मौजूद सैमसंग और मोटोरोला जैसी कंपनियों के फ्लिप फोन्स के मुकाबले यह देश का सबसे सस्ता फोल्डेबल फोन साबित हो सकता है। यह कीमत भारतीय मिड-प्रीमियम सेगमेंट में एक गेम चेंजर साबित हो सकती है।
कंपनी द्वारा जारी किए गए टीजर से फोन के डिजाइन की कुछ झलकियां सामने आई हैं। फोन क्लैम-शेल (ष्टद्यड्डद्वह्यद्धद्गद्यद्य) डिजाइन में आएगा, जिसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बाहर की तरफ एक छोटा कवर डिस्प्ले होगा, जिससे जरूरी नोटिफिकेशन देखे जा सकेंगे। अंदर की मुख्य स्क्रीन पर पंच-होल सेल्फी कैमरा मिलेगा। डिजाइन को थोड़ा अलग लुक देने के लिए पावर बटन को अलग रंग में रखा गया है। फिलहाल, फोन के प्रोसेसर और बैटरी क्षमता को लेकर सस्पेंस बरकरार है, लेकिन 2026 की शुरुआत में इसके लॉन्च के साथ ही फोल्डेबल फोन की रेस में कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

