पिथौरागढ़ 17 दिसंबर (आरएनएस)। स्व.पावर सिंह बिष्ट स्मृति में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का पहला मुकाबला उमचिया ने अपने नाम किया है। बुधवार को जवाहर सिंह नबियाल स्टेडियम में धारचूला प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ दायित्वधारी अशोक नबियाल ने किया। उन्होंने कहा कि अनवाल समुदाय का प्रयास सराहनीय है,इससे स्थानीय युवाओं को काफी फायदा मिलेगा। पहला मुकाबला रांथी और उमचिया के बीच खेला गया, जिसमें रांथी ने पहले खेलते हुए सात ओवरों में 86 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी उमचिया टीम ने 6 ओवर में चार विकेट खोकर जीत दर्ज की।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

