-पिता की तहरीर पर कुमारगंज थाने में दर्ज हुई शिकायत
मिल्कीपुर-अयोध्या 17 दिसंबर (आरएनएस)। कुमारगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने कुमारगंज पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि गांव के ही एक गैर समुदाय के युवक ने उसकी 17 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। किशोरी की मां ने बताया कि घटना 15 दिसंबर की है। उस दिन उनके पति काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे, जबकि वह स्वयं बकरी चराने गई थीं। घर पर उनकी बेटी और अन्य छोटे बच्चे मौजूद थे। शाम करीब 5 बजे जब वह बकरी चराकर घर लौटीं तो देखा कि अन्य बच्चे रो रहे थे और बेटी घर पर नहीं थी। महिला के अनुसार जब बच्चों से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि दीदी कहीं चली गई है और घर में दिखाई नहीं दे रही है। इसके बाद परिवार वालों ने आसपास और रिश्तेदारी में काफी तलाश की, लेकिन युवती का कहीं कोई पता नहीं चला। बाद में जानकारी मिली कि गांव का ही एक गैर समुदाय का युवक उनकी नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। जिसकी शिकायत लिखित रूप से कुमारगंज में की गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुमारगंज ओमप्रकाश ने बताया कि तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है, और तलाश सहित अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

