मिल्कीपुर-अयोध्या 17 दिसंबर (आरएनएस)। थाना कुमारगंज के अंतर्गत ग्राम सभा तिदौली के मजरे पूरे वीसा तिवारी निवासी भानु प्रताप का 19 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार की मंगलवार की शाम करीब 4:00 बजे सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक भानु प्रताप अपनी मोटरसाइकिल न्यूपी 42 बीएन 8663 से अपने ननिहाल अमावा छींटन गया था ननिहाल में खाना खाने के बाद विवेक कुमार रात करीब 6:30 बजे अपने घर पूरे वीसा तिवारी आ रहा था कि इसी बीच जैसे ही पूरे कन्धई थाना हलियापुर पहुँचा की घने कोहरे के बीच नीलगाय से उसकी मोटरसाइकिल टकरा गई और वह बीच सड़क पर कुछ दूर तक घसीटता हुआ जा गिरा। घटनास्थल पर ही पर उसकी मौत हो गई। सड़क पर जा रहे राहगीरों ने घटना की सूचना 112 डायल पुलिस व हलियापुर पुलिस को दूरभाष पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक विवेक के पिता भानु प्रताप को दूरभाष पर सूचना देते हुए लाश को कब्जे में ले लियास वहीं परिजनों की मौजूदगी में लाश का पंचनामा कराते हुए उन्हें सौप दियास थानाध्यक्ष हलियापुर वन्दना का कहना है कि परिजनों ने पीएम कराने से इंकार किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

