-उरे. के महा प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा से मिलीं नगर पंचायत की सभासद आरती जयसवाल
अयोध्या 17 दिसंबर (आरएनएस)। श्रीराम जन्म भूमि मंदिर से सटे तथा एमएलसी एवं पूर्व सांसद हरिओम पांडे के गृह क्षेत्र में शुमार गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर सरयू- यमुना, टाटा-अमृतसर,कोटा- पटना ट्रेन के ठहराव दिए जाने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ रही है।इस ट्रेन का ठहराव गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर दिए जाने की मांग को लेकर बुधवार को नगर पंचायत की सभासद आरती जायसवाल नई दिल्ली स्थित बडौदा हाउस में उरे0 के महा प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा से मिली एवं रेल यात्रियों के हित में जल्द से जल्द इन सभी ट्रेनों का ठहराव दिए जाने की मांग की। सभासद श्रीमती जायसवाल ने महाप्रबंधक को बताया कि अयोध्या कैंट-वाराणसी रेल खंड पर श्री राम जन्म भूमि मंदिर से सटा होने के कारण गोसाईगंज रेलवे स्टेशन से प्रतिदिन हजारों रेल यात्रीयो का जयपुर, कोटा, मथुरा, पटना, जयनगर, लुधियाना, अमृतसर, बोकारो, कोडरमा, गया, सासाराम, पं0 दीन दयाल उपाध्याय, बरेली, मुरादाबाद, अंबाला,जालंधर, अमृतसर,बयाना,भ् ारतपुर,आगरा,इटावा,कानपुर, आरा,दानापुर, मधुबनी, दरभंगा, छपरा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर सहित अन्य स्टेशनों के लिए निरंतर आना-जाना लगा रहता है।गोसाईगंज स्टेशन पर ट्रेन नं0:-13237/38,146 49/50,18103/04 ट्रेन का ठहराव न होने से इनको पकडऩे के लिए रेल यात्रियों को 50 किमी0 दूर अयोध्या कैंट स्टेशन तक भागमभाग करना पड़ता है।उन्होंने बताया कि सरयू-यमुना एक्स0 ट्रेन का ठहराव खजौली(12 कि मी0),राज नगर (9किमी0),मधुबनी (10किमी0),पंडौल (9किमी0),सकरी (8किमी0), दरभंगा (19 किमी0),लहरिया सराय(5किमी0), हैयाघाट (11 किमी0),समस्तीपुर (21कि मी0), सोनपुर(06 किमी0), रसड़ा(32किमी0),मऊ(08 किमी0),मोहम्मदा बाद (21 किमी0),सरायमीर (25कि मी0),खोरासन रोड (9कि मी0),रुदौली (35किमी0) पर ठहराव दिया गया है लेकिन अकबरपुर-अयोध्या धाम के बीच स्थित गोसाईगंज रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन का ठहराव काफी मांग करने के बाद भी आज तक नहीं दिया गया। महा प्रबंधक श्री वर्मा ने आश्वस्त किया कि वे मामले को दिखवाते है। सभासद ने जीएम को बताया कि लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी सुपर फास्ट एक्स0) ट्रेन का कामर्शियल ठहराव अयोध्या कैंट पर दिए जाने के लिए कई बार पत्र भेजा गया, लेकिन आज तक यह मांग भी पूरी नहीं हुई।जब कि क्रू मेंबर बदलने के कारण यह ट्रेन प्रतिदिन यहां रुकती है,अप/डाउन साइड के समय ट्रेन आने पर इसका अनाउंसमेंट भी होता है।इसका अगर कामर्शियल ठहराव अयोध्या कैंट स्टेशन पर कर दिया जाता है तो जहां विभागीय आय में वृद्धि होगी वही रेल यात्रियों को भी आवागमन करने में सहूलियत मिलेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

