अयोध्या 17 दिसंबर (आरएनएस)। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अयोध्या में पूर्व में अध्ययन कर चुकी पुरातन छात्राओं का सम्मेलन उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। सम्मेलन में विभिन्न जिलों से आईं हुई छात्राएं शामिल हुईं, जो वर्तमान में प्रशासन, शिक्षा, सामाजिक सेवा सहित अलग-अलग क्षेत्रों में महत्वपूर्ण पदों पर आसीन हैं और समाज के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही हैं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला विद्यालय निरीक्षक की उपस्थिति रही। सम्मेलन का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। वहीं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य कुसुमलता ने कहा कि विद्यालय का नाम रोशन करने वाली पुरातन छात्राओं को सम्मानित किया गया। सम्मेलन के दौरान एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा देखने को मिली इसके साथ ही नाटक, चुटकुला एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम ने छात्राओं को प्रेरणा देने का कार्य किया। इस अवसर पर डॉ प्रकृति वर्मा श्रीमती चेतना यादव, आभा मिश्रा, डॉ अन्नपूर्णा सिंह व श्रीमती प्रीति मेहरोत्रा समस्त स्टाफ मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

