-आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में आयोजित हुआ 11वां पेशनर दिवस
अयोध्या 17 दिसंबर (आरएनएस)। 11वें पेंशनर दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) अमित कुमार भट्ट, एवं मुख्य कोषाधिकारी ममता सिंह की उपस्थित में आयुक्त कार्यालय के गांधी सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रभु श्रीराम के भजन द्वारा किया गया। पेंशनर दिवस में मुख्य रूप से विभिन्न पेंशनर्स संघ जैसे प्रीतम सिंह अध्यक्ष, 30 उमेश चन्द्र महामंत्री, एल.के मिश्र, मीडिया प्रभारी इत्यादि पदाधिकारियों एवं लगभग 300 की संख्या में पेंशनरों तथा विभिन्न विभागों के कार्यालयाध्यक्षों व प्रतिनिधियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। पेंशनर एवं विभिन्न पेंशनर्स संघों द्वारा उठायी गयी विभिन्न समस्याओं एवं प्रत्यावेदनों व सुझावों के त्वरित निस्तारण हेतु विभागों को निर्देशित किया गया एवं उन्हें पेशन सम्बन्धी नवीनतम शासनोदेशों/प्रक्रियाओं से भी अवगत कराया गया। सभी पेंशनर्स संगठनों एवं पेंशनरों तथा आहरण एवं वितरण अधिकारियों द्वारा कोषागार के कार्यप्रणाली एवं व्यवहार की एक सुर से प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम का समापन अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं मुख्य कोषाधिकारी द्वारा पेंशनर दिवस में आये हुये 80 वर्ष से अधिक उम्र के 20 पेंशनरों को शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन स्मृति श्रीवास्तव कोषागार सहायक लेखाकार ने किया गया। इस कार्यक्रम में कोषागार परिवार के अमरनाथ सिंह, कृष्ण कान्त चौबे, दुर्गेश बिहारी दुबे, सुरेश कुमार, अरुणिम वेद, प्रशान्त कुमार वर्मा, आलोक वर्मा, अंशुमान सिंह एवं समस्त कोषागार कर्मियों ने प्रतिभाग किया। साथ ही समापन के उपरान्त सुरेश खन्ना, वित्त मंत्री द्वारा पेंशनर दिवस कार्यक्रम की वर्चुअल समीक्षा बैठक की गयी, जिसमें लगभग 10 पेंशनरों से वार्तालाप करके कोषागार कार्यालय की कार्यप्रणाली से अवगत व संतुष्ट हुये। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र प्रेम के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हुए राष्ट्र गीत वन्देमातरम् के उद्घोष के साथ किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

