० स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा किया जाएगा विरोध
० श्री सीमेंट अडानी सीमेंट के लिए आबंटित खदानों का हो रहा विरोध
रायपुर, 18 दिसंबर (आरएनएस)। छग में विभिन्न सीमेंट एवं अन्य संयंत्रों के लिए चूना तथा लौह अयस्क की खदानों के लिए जनसुनवाई का विरोध आम जनता द्वारा किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद पूंजीपति एवं उद्योगपति जनसुनवाई का विरोध करते हुए विभिन्न खदानों पर कब्जा करने का अनवरत प्रयास कर रहे हैं। रायपुर जिले के तिल्दा तहसील के कोनारी में आगामी 19 जनवरी को एक लोक सुनवाई का आयोजन किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार छग पर्यावरण संरक्षण मंडल भारत सरकार के पर्यावरण एवं बल तथा जलवायु परिवर्तन से अनुमति मिलने के बाद नया रायपुर अटल नगर की स्वीकृति मिलने के बाद जिला पंचायत मुख्य महाप्रबंधक उद्योग जनपद पंचायत तथा अन्य औपचारिकताओं के बाद जनसुनवाई कर रहा है। ज्ञात रहे खैरागढ़ में श्री सीमेंट तथा रायगढ़ के तमनार में अडानी उद्योग समूह के सीमेंट प्लांट को लगाने के विरोध में गांव वालों ने जबर्दस्त विरोध किया था। जिसके चलते अब यह सुनवाई स्थगित कर दी गई है।
सदस्य सचिव छग पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मेसर्स एसआएस स्टील एंड पॉवर के लिए खसरा नंबर 6 कोनारी तहसील तिल्दा में एक संयंत्र स्थापित किया जाएगा जिसमें 30 डीपीए क्षमता वाला आयरन ओर तथा 30 डीपीए वाला फेरो मैगनीज उपलब्ध है। मैगनीज तथा चूना के लिए यह पर्यावरण स्वीकृति ली जाएगी। भारत सरकार द्वारा इसके लिए अनुमोदन प्राप्त हो गया है। सदस्य सचिव द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जिला कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद छग पर्यावरण संरक्षण मंडल बिल्डिंग रिंग रोड नं. 2 टाटीबंध में एवं मुख्यालय पर्यावरण मंडल यह सुनवाई रखी गई है। स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने इसका विरोध किया है।
शर्मा
०००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

