0 सम्मेलन में देश एवं प्रदेश से 300 चिकित्सक भाग लेंगे, 75 मेडिकल स्टूडेंट पढ़ेंगे रिसर्च पेपर
रायपुर, 18 दिसंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन्स सीजीएपीसीओएन 2025 का वार्षिक सम्मेलन होटल सायाजी में 20 एवं 21 दिसंबर को सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे के मध्य आयोजित किया गया है। यह राज्य के सबसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक चिकित्सा आयोजनों में से एक है, जिसमें देशभर के प्रमुख चिकित्सक, विशेषज्ञ, स्नातकोत्तर विद्यार्थी एवं स्वास्थ्यसेवा से जुड़े पेशेवर भाग लेंगे।
प्रदेश एवं देश से तीन सौ चिकित्सक सम्मेलन में भाग लेंगे। 75 मेडिकल कालेज में अध्ययरत विद्यार्थी रिसर्च पेपर पढ़ेंगे। उक्त जानकारी प्रेसक्लब रायपुर में आयोजित पत्रकारवार्ता में कार्यक्रम के संयोजक डॉ. आरएल खरे, डॉ. संजय वर्मा, डॉ. अनुराग अग्रवाल, डॉ. अरूण केडिया एवं प्रदेश के वरिष्ठ कार्डियोलाजिस्ट डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से दी। पत्रकारवार्ता में वार्ताकारों ने बताया कि दो समानांतर हॉलों में विविध सत्र आयोजित किए जाएंगे विषयों में आंतरिक चिकित्सा, कार्डियोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, क्रिटिकल केयर, न्यूरोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, संक्रामक रोग सहित कई उभरते चिकित्सीय क्षेत्रों को शामिल किया गया है। कार्यक्रम में संगोष्ठियाँ, कार्यशालाएँ, क्लिनिकल केस डिस्कशन, ओरेशन अवॉर्ड, तथा स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए कार्डियोलॉजी क्विज़ एवं फ्री पेपर ई-पोस्टर सत्र भी होंगे।
साइंटिफिक समिति के अध्यक्ष डॉ. अरुण केडिया के नेतृत्व में देश के विभिन्न प्रमुख चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर एक समृद्ध और विविधतापूर्ण अकादमिक कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस वर्ष के मुख्य विषयों में सीएआर-टी सेल थेरेपी, हार्ट फेल्योर के नए आयाम, मल्टीपल स्क्लेरोसिस, मोटापे के नए उपचार, ऑस्टियोपोरोसिस प्रबंधन, सेप्सिस बायोमार्कर, एआई इन मेडिसिन तथा अनेक व्यावहारिक क्लिनिकल चुनौतियाँ शामिल हैं। इस वर्ष मेडिकल कालेज के मेडिसीन विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. एसआर गुप्ता की स्मृति में प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ चिकित्सक को अवार्ड देने का निर्णय लिया गया है। चिकित्सक का नाम कार्यक्रम में ही जूरी कमेटी द्वारा घोषित किया जाएगा।
एस शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

