रायपुर, 18 दिसंबर (आरएनएस)। श्री राम उत्सव समिति के द्वारा प्रोफेसर कालोनी, शिवाजी नगर, परशुराम नगर में 21 दिसंबर रविवार से 28 दिसम्बर तक दोपहर 3 बजे से लेकर संध्या 6 बजे तक श्री राम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा वाचक राष्ट्रीय संत श्री नित्यानंद बापू अखिल भारतीय सनातन धर्म प्रचारक अयोध्या होंगे।
श्री राम कथा आयोजन समिति से मिली जानकारी के अनुसार श्री राम कथा का आयोजन श्री राम उत्सव समिति द्वारा 21 दिसम्बर रविवार से 28 दिसम्बर रविवार तक प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 2 में दोपहर 3 बजे शाम 6 बजे तक आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के आयोजक ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त श्री रामकथा को कथा व्यास आचार्य राष्ट्रीय संत श्री नित्यानंद बापू अयोध्या द्वारा श्रद्धालुओं को प्रवचन के माध्यम से संबोधित किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार कलश यात्रा मंगला चरण सती चरित्र से प्रारंभ होगा। 22 दिसम्बर को शिव विवाह होगा। 23 दिसम्बर को राम जन्म कथा एवं बाललीला का वर्णन होगा। 24 दिसम्बर को पुष्प वाटिका में श्री सीताराम का विवाह होगा। 25 दिसम्बर को श्री राम वनवास केंवट प्रसंग पर महाराज श्री सम्बोधित करेंगे। 26 दिसंबर को सीता हरण, शबरी नवधा भक्ति एवं हनुमंत चरित्र पर चर्चा होगी। 27 दिसम्बर को सुंदरकाण्ड एवं राम का राज्याभिषेक समारोह का आकर्षक वर्णन बापु द्वारा किया जाएगा। श्रीराम कथा का सीधा प्रसारण नित्यानंद बापू यूट्यूब चैनल पर प्रतिदिन किया जाएगा।
समिति के अनुसार इस कथा का आयोजन श्री सीताराम जी की कृपा और श्री हनुमान जी महाराज की परम आर्शीवाद से कथा का आयोजन किया जा रहा है। 28 दिसम्बर को हवन पूजन, गीता पाठ एवं भोजन प्रसादी भण्डारा का आयोजन किया जाएगा। समिति ने प्रोफेसर कॉलोनी सेक्टर 2 में सभी श्रद्धालुओं और धर्म प्रेमियों को कथा श्रवण करने की अपील की है।
इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समिति में प्रमुख रूप से प्रेम राज साव, अर्जुन शर्मा, ईश्वर नायक, पवन सोनकर, पवन साहू, योगेंद्र साहू, सुशील कश्यप, कुशवाहा जी, टेकचंद धीरे, बबलू यदु, रामप्रसाद राणा, हेमंत पंसारी, नंदा सिन्हा, हरीश पटेल एवं समाज के अन्य प्रमुख धर्म प्रेम उपस्थित थे।
००

