0 100 से अधिक संस्थान कार्यक्रम में लेंगे भाग
रायपुर, 18 दिसंबर (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की औद्योगिक राजधानी रायपुर एक बार फिर उद्योग जगत के सबसे बहुप्रतीक्षित आयोजन की मेजबानी करने जा रही है हे 15वाँ नेशनल एक्सपो (स्टील एवं पावर) पावर) तथा रायपुर इलेक्ट्रिक एक्सपो, जो 19 से 22 दिसंबर 2025 तक श्रीराम बिजऩेस पार्क, विधानसभा रोड, रोड, रायपुर में आयोजित होगा। यह भव्य आयोजन उद्योगों में उभरती तकनीकों, ऑटोमेशन और नवाचारों को नए दृष्टिकोण से प्रस्तुत करेगा।
यह एक्सपो इंदौर इन्फोलाइन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित किया जा रहा है जिसमें पिछले 14 वर्षों में इस आयोजन को मध्य भारत का सबसे प्रभावशाली औद्योगिक मंच बनाया है। यह आयोजन का 15वां वर्ष है, नेशनल एक्सपो, रायपुर ने स्टील, पावर, सीमेंट, माइनिंग, हेवी इंडस्ट्रीज और अन्य संबद्ध क्षेत्रों के लिए प्लांट एवं उपकरणों की एक प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनी के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। पिछले 14 संस्करणों में इस एक्सपो ने 4,000+ प्रदर्शकों और 80,000+ ट्रेड विजि़टर्स की मेजबानी की है।
इस वर्ष का एक्सपो इंडस्ट्री 4.0, उन्नत विनिर्माण, सेवाओं और ऑटोमेशन जैसे विविध विषयों को समेटे हुए है। प्रतिभागियों को नॉलेज सेशंस, लाइव डेमो, हेंड्स-ऑन अनुभव और व्यापक नेटवर्किंग अवसर प्राप्त होंगे। यह आयोजन देशभर के विजि़टर्स, डीलर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स और स्टॉकिस्ट्स के लिए उत्कृष्ट व्यापारिक संभावनाएँ प्रदान करेगा।
आर शर्मा
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

