बलरामपुर-रामानुजगंज, 18 दिसंबर (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा, जिला बलरामपुर–रामानुजगंज के जिला अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मुंशी राम शांडिल्य को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। रामचंद्रपुर विकासखंड के ग्राम सनवाल के निवासी हैं। मुंशी राम शांडिल्य का राजनीतिक और सामाजिक जीवन जमीनी स्तर से शुरू होकर निरंतर संघर्ष और संगठनात्मक निष्ठा का उदाहरण रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत बूथ अध्यक्ष के रूप में की। इसके पश्चात वे लगातार पाँच बार ग्राम पंचायत के सरपंच चुने गए, जो उनके नेतृत्व और जनविश्वास को दर्शाता है। पार्टी ने उनके संगठनात्मक कौशल को देखते हुए उन्हें भारतीय जनता युवा मोर्चा, मंडल सनवाल का प्रभारी भी नियुक्त किया, जहाँ उन्होंने युवाओं को संगठन से जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वर्तमान में वे जिला पंचायत सदस्य, नावाडीह के रूप में जनप्रतिनिधित्व कर रहे हैं और क्षेत्र के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनकी नियुक्ति से अनुसूचित जनजाति समाज में पार्टी की पकड़ और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुंशी राम शांडिल्य के नेतृत्व में मोर्चा जिले में संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

