रायपुर, 18 दिसंबर (आरएनएस)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सह-सचिव एवं सह-प्रभारी माननीय विजय जांगिड़ जी 19 से 22 दिसंबर 2025 तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे रायपुर और महासमुंद में पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार, जांगिड़ 19 दिसंबर 2025 (शुक्रवार) को प्रात: 06:55 बजे नई दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट 6श्व-6411 द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और सुबह 08:45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। उसी दिन दोपहर 12:00 बजे वे राजीव भवन, रायपुर में आयोजित टैलेंट हंट कार्यक्रम में शामिल होंगे। रात्रि विश्राम रायपुर में रहेगा। 20 दिसंबर 2025 (शनिवार) को जांगिड़ रायपुर में स्थानीय संगठनात्मक एवं राजनीतिक कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। इस दिन भी उनका रात्रि विश्राम रायपुर में निर्धारित है। 21 दिसंबर 2025 (रविवार) को दोपहर 12:00 बजे वे कार द्वारा रायपुर से महासमुंद के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 01:00 बजे महासमुंद पहुंचकर वे मनरेगा से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित धरना-प्रदर्शन में भाग लेंगे। सायं 04:00 बजे महासमुंद से रायपुर के लिए रवाना होकर 05:00 बजे रायपुर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम रायपुर में होगा। 22 दिसंबर 2025 (सोमवार) को दोपहर 02:15 बजे जांगिड़ रायपुर से नई दिल्ली के लिए इंडिगो की फ्लाइट 6श्व-6463 द्वारा प्रस्थान करेंगे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

