1000 करोड़ के सनातन महाप्रकल्प पर होगी विस्तृत चर्चा*
नई दिल्ली , 18 दिसंबर (आरएनएस )। सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपरा के वैश्विक पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विश्व सनातन महापीठ द्वारा 19 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस का उद्देश्य विश्व सनातन महापीठ की परिकल्पना, उसकी स्थापना के कारण, निर्माण योजना और भविष्य की रूपरेखा को देश के विश्वसनीय एवं प्रमुख न्यूज़ मीडिया के समक्ष प्रस्तुत करना है। शिला पूजन एवं उद्घोष समारोह के बाद हो रही है, जिसे सनातन चेतना से जुड़े एक बड़े वैश्विक प्रकल्प की औपचारिक शुरुआत के रूप में देखा गया था। आयोजकों के अनुसार, इस मीडिया संवाद के माध्यम से महापीठ से जुड़े सभी प्रमुख तथ्यों और योजनाओं को सार्वजनिक रूप से स्पष्ट किया जाएगा।विश्व सनातन महापीठ क्या है, इसकी स्थापना की आवश्यकता क्यों महसूस की गई और यह महाप्रकल्प भारत एवं विश्व के लिए क्यों महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही यह भी स्पष्ट किया जाएगा कि यह महापीठ केवल एक धार्मिक संरचना नहीं, बल्कि एक समग्र आध्यात्मिक, सांस्कृतिक, शैक्षणिक और सेवा-आधारित केंद्र के रूप में विकसित की जा रही है। 19 दिसंबर 2025 को होने वाली यह प्रेस कॉन्फ्रेंस विश्व सनातन महापीठ की आगामी यात्रा का एक महत्वपूर्ण चरण मानी जा रही है, जिसके माध्यम से इस महाप्रकल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझने का अवसर मीडिया और समाज को प्राप्त होगा।

