नई दिल्ली, 18 दिसंबर (आरएनएस)। दिल्ली पैरालंपिक समिति की अध्यक्ष पारुल सिंह ने आज पद्मश्री सम्मानित वरिष्ठ अभिनेता मनोज जोशी के साथ भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी। मुलाकात के दौरान पारुल सिंह और मनोज जोशी ने श्री नितिन नवीन को पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक जिम्मेदारी सौंपे जाने पर शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल के लिए सफलता की कामना की। इस अवसर पर पारुल सिंह ने कहा, “नितिन जी की यात्रा प्रतिबद्धता, संगठनात्मक क्षमता और जमीनी समझ को दर्शाती है। उनका राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में चयन विशेष रूप से बिहार के लिए गर्व का विषय है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में पार्टी देशभर में जनता से अपना जुड़ाव और मजबूत करेगी।” नितिन नवीन भारतीय जनता पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे इस पद पर नियुक्त होने वाले बिहार के पहले भाजपा नेता भी हैं। वे वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व विधायक नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं और वर्ष 2006 में अपने पिता के निधन के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया था।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

