देहरादून,18 दिसंबर (आरएनएस)। सर्वर के न चलने से उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा कराने में रोज लाइन लगाकर इंतजार करना पड़ता है। लोगों ने बताया कि सबसे ज्यादा परेशानी ऊर्जा निगम के सर्वर से हो रही है। रोज कई कई घंटे सर्वर नहीं चल रहा है। जिसकी वजह से बिल जमा करने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं को घंटों इंतजार करना पड़ता है। वहीं नए कनेक्शन की धनराशि व अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को बिजली ऑफिस के कई चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

