अल्मोड़ा,18 दिसंबर (आरएनएस)। जनपद में अग्नि सुरक्षा मानकों को लेकर सतर्कता बढ़ाते हुए रानीखेत क्षेत्र में होटलों, रेस्टोरेंट, लीसा डिपो और अन्य संस्थानों का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया। बुधवार को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी रानीखेत उत्तम सिंह के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र के विभिन्न व्यावसायिक और महत्वपूर्ण संस्थानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में स्थापित अग्निशमन उपकरणों की कार्यशीलता की जांच की गई। अधिकांश स्थानों पर अग्निशमन व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। इस मौके पर अग्निशमन अधिकारियों ने संस्थानों के प्रबंधकों और उपस्थित स्टाफ को अग्नि सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी। उन्हें अग्निशमन उपकरणों के सही संचालन की जानकारी दी गई तथा नियमित जांच और निर्धारित मानकों के अनुरूप उपकरणों को क्रियाशील अवस्था में बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

