पिथौरागढ़,18 दिसंबर (आरएनएस)। नगर के एक कोचिंग संस्थान में एसएसबी इंटरव्यू में सफलता हासिल करने वाले पांच युवाओं को सम्मानित किया गया। गुरुवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी व पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नितिन सिंह मारकाना ने अंकित गिरी, भारती मेहता, अमित बिष्ट, योगेंद्र चंद को सम्मानित किया। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता जोशी ने संस्थान की सराहना की और युवाओं ने कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन से लक्ष्य हासिल किया है। उन्होंने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए 50 हजार की धनराशि दी। इस दौरान संस्थान के संस्थापक लवी महर सहित अन्य युवा मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

